वट सावित्री पूजा
*वट सावित्री पूजा* सुहागन के लिए बड़ा महत्व है इस पूजे का हार कर भी जीतने की है ये पूजा अखंड विश्वास और प्रेम की है ये पूजा सतित्व की पहचान है ये पूजा । माता सावित्री ने यमराज को भी विश्वास से था हराया अपनी वाकपटुता,निर्भीकता से काल को भी था मोहा अपनी सिंदूर के साथ मांग लाई थीं वैभव ससुर का खोया विश्वास और पिता का वंश अपने लिए भी मांग लिया सहश्रपुत्रवती का वरदान। यह पूजा प्रकृति से भी प्रेम करना सिखाता है हमें वट के जड़ से लेकर फल सभी में है औसाधियां हर असाध्य का है रामबाण ये वट वृक्ष तो क्यूं ना करें हम सब इसकी पूजा पूर्वजों ने सिखाया हमे प्रकृति से प्रेम करना इसीलिए हर बड़ी सीख को है धर्म से जोड़ा । श्रीमती मुक्ता सिंह रंका राज 22/5/2020