Posts

Showing posts with the label Love Qoutes

जब कभी तुझसे मुलाकात होगी

Image
 "जब कभी तुझसे मुलाकात होगी" शायरी की ख़्वाहिशें नही,तू मेरी इबादत है ये कम्बख़्त बागी जज़्बात हैं जो शब्दों में कागजों पे बिखर जाते हैं यादें तो हमेशा गुलज़ार रहीं मेरी बीते खुशनुमा पलों के खुशबुयों से जब भी आंखें बन्द करता हूं तेरा ही अक्स मुस्कराता है जी रहा हूं बन्धनों की जागीरें बना पर दिल की मिल्कियत तेरे ही नाम है भले ही हक़ नही मेरा तुझपर पर मैं तो सिर्फ तेरे दीदार का गुलाम हूं बस एक वो पल  सबसे हसीं होगा जिंदगी का जब तुझसे मुलाकात होगी बात हो या न हो तुझसे पर नज़रों ही नज़रों में  शिक़वे-शिकायतें हज़ार होंगी । श्रीमती मुक्ता सिंह रंकाराज 17/2/21

Love qoutes

Image
    *अधूरी प्रेम* मेरी अधूरी प्रेम की, तुम संपूर्ण कहानी हो मै तुझमें हूं-या-नहीं, मुझमें तो तुम-ही-तुम हो। श्रीमती मुक्ता सिंह रंका राज 29/5/2020    *दिल में प्यार* हो अगर दिल में प्यार तो चांद भी धरती पर उतर आता है आसमान में दिखता हो अधूरा पर विश्वास हो तो हाथों में पूरा उतर आता है। श्रीमती मुक्ता सिंह रंका राज 29/5/2020      *किनारा कर लिया* कहते थे तेरे इश्क में,चांद-तारे तोड़ लाऊंगा तेरी मुहब्बत ही मुकम्मल जहां है मेरा आज किसी ने चेहरा क्या जलाया मेरा कि तूने नज़रें यूं फेर ली मेरे वजूद से कि परछाइयों से भी किनारा कर लिया। श्रीमती मुक्ता सिंह रंका राज 29/5/2020 मैंने कहा क्या तुम भी प्यार करते हो मुझसे पर तुम थे किसी और के ख्यालों में गुम और जो मैंने कहा तुमने सुना नहीं श्रीमती मुक्ता सिंह रंका राज 29/5/2020

कुछ कोट्स (आदत से मजबूर,कुछ कहते,समझते नहीं)

Image
     *आदत से मजबूर* मजबूरियों का ऎसा आलम है कि ना चाहते हुए भी है तुझसे दूरियां जानता हूं दर्द के दीवारों के उस पार हो तुम और वक्त भी मुस्कराती है हमारी मजबूरियों पे क्यूंकि वक्त भी अपनी आदतों से है मजबूर । श्रीमती मुक्ता सिंह रंका राज 27/5/2020      *कुछ कहते* हम अगर कुछ कहते हैं तुम बेदर्द बन यूं मुस्कराते हो पर तेरे इश्क का यूं नशा है मुझपर कि पर्दा भी करते हैं तो हाथों में तेरी तस्वीर लेकर। श्रीमती मुक्ता सिंह रंका राज 27/5/2020     *तुम समझते नहीं* तुम समझते नहीं मेरे इस राज को चेहरे को इस पर्दे के पीछे छिपाने का रुख पे ये झीनी सा पर्दा ना डालूं तो नज़र लग जाएगी मुझे तेरे इश्क़ का श्रीमती मुक्ता सिंह रंका राज 27/5/2020