Posts

Showing posts with the label Life diary

अवसाद (डिप्रेशन)

Image
    दोस्तों आज मैं आप सभी के सामने अवसाद (डिप्रेशन)पे कुछ भावों को व्यक्त कर रही हूं।क्योंकि अवसाद वो शय है जो हर किसी के जीवन मे आता है कीसी ना किसी रूप में।मैं भी एक समय मे अवसाद  का स्वाद चख चुकी हूं, जब मेरे पापा जी की मृत्यु एक एक्सीडेंट में हो गयी थी।और उस समय मैं शहर में नही थी।वो मुझसे मिलने आये थे पर मै बाहर गयी हुई थी।जिस कारण उनसे मेरी अंतिम मुलाकात नही हो पाई थी।और मुझे लगता था कि काश मैं उस समय घर पे होती तो उन्हें जाने ना देती,जिससे शायद उनका काल टल जाता।हरवक्त बस उनके ही ख़यालों में खोई रहती थी ।पर धीरे धीरे अपनी माँ का दुख देखकर मैं संभलने लगी, जिसमे मेरे पतिदेव काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाय थे।मुझे अवसाद से बाहर लाने में।आज भी अकेली होती हूं तो लगता है जैसे पापा जी साथ हैं।बहुत सारे अवसरों पे उनकी कमी बहुत खलती है।🙏            "अवसाद" अवसाद हमारे जिंदगी के सफ़र में यूं हमसफ़र बन गुजरता है, ये हम सभी को, जीवन में कभी ना कभी हंसाता और रुलाता है । ये वो राही है जो दुनिया से दूर हमें नई राहों पे ले जाता है, जिन रास्तों ...