Posts

Showing posts with the label Mythology

जिउतिया पर्व

Image
 जिउतिया पर्व जिउतिया पर्व आश्विन माह में कृष्ण-पक्ष के सातवें से नौवें चंद्र दिवस तक तीन द‍िनों तक मनाया जाता है। यह पर्व उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है। इसके अलावा नेपाल के मिथिला और थरुहट में भी मनाया जाता है।इस पर्व में माताएं अपनी संतान की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत करती है। 👉वैसे ये अब लगभग भारत के सभी क्षेत्रों में अलग-अलग नाम से प्रचलित है।और सन्तान की दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु मनाई जाती है। इस पर्व में पहले दिन अलग अलग राज्यों में अलग अलग विधि से लोग शुरुआत करते हैं।कहीं पहले दिन के शाम से नहा कर शुद्ध भोजन कर शुरुआत करती हैं,तो कहीं माताएं एक समय भोजन करती हैं।वहीं हमारे झारखण्ड के पलामू में इसकी शुरुआत पहले दिन के सूर्योदय से ही शुरुआत हो जाती है।माताएं सुबह उठ कर सबसे पहले दतवन-पानी चिल्हनी-सियारनी माता को देकर खुद दतवन करती हैं।उसके बाद नाश्ता के समय खीरा, मिठाई,फल, हलवा शुद्ध घी में बना कर पहले चिल्हनी-सियारनी माता को अर्पण कर के फर खुद ग्रहण करती हैं।उसके बाद चावल-बराई का दाल, पांच तरह की सब्जी,कन्दा का चोखा भ...