तीज त्योहार

    *तीज त्योहार*

दिल की श्रद्धा ,प्यार और विश्वास का,
यह तीज त्योहार है प्यार का ।
सखी रे करो आज सोलह श्रृंगार ,
माथे पे बिंदिया,आँखों में काजल,
रचायो हांथों में मेहंदी,
चूड़ियों से भरी हाथ करे खनखन,
पांवों में बिछिया,पाजेब की हो छमछम,
चुंदरी वही साजो जो पिया मन भाये,
मांग में भरी हो पिया के नाम की सिंदूर,
करो सखी रे आज सोलह श्रृंगार,
आज अर्द्धनारीश्वर शिव और माता पार्वती से,
वर मांग करना है, अक्षय, अमर, अखंड सुहाग,
हर जन्म में हम पिया के और पिया हमारे हों,
माता पार्वती आपसे विनती है इतनी,
मनोकामना पूरी आज करना हम सुहागन की,
सदा सुहागन,अखंड सौभाग्यवती का देना हमे वरदान ।
आप सभी को तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ ।


..................📝श्रीमती मुक्ता सिंह


Comments

Post a Comment