फिर से हम बच्चा जाए
"फिर से हम बच्चा जाए"
चलो आज फिर से हम बच्चा जाए
कटोरी भर के दूध पाउडर खाएं
चॉकलेट दिखा के दोस्तों को लालचाएं
आज फिर से डंडे चोट से गीली उड़ाएं ।
चलो आज फिर से बच्चा बन जाएं
पिट्टो की गोटी को हवा में उछालें
पतंग की डोरी को फिर से ड्ढिल दे दें
कबड्डी में अपनी पैठ बनाएं ।
चलो आज फिर से बच्चा बन जाएं
दोस्तों में शहनसां बन जाएं
वो कागज़ की कश्ती फिर से चलाएं
बारिश की पानी में ओले उठाएं ।
चलो आज फिर से बच्चा बन जाएं
वो इमली की तीखी चटपटी यादें बनाएं
आम की टिकोली का घुमाउल बनाएं
डोला - पत्ता में सबको हराएं
सावन में पेड़ों पर झूला लगाएं।
चलो आज फिर से बच्चा बन जाएं ।
श्रीमती मुक्ता सिंह
रंका राज
15/7/19
Comments
Post a Comment