स्वतंत्रता दिवस

"स्वतंत्रता दिवस"


स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पे,
कश्मीर में भी हुआ है नया सवेरा,
जहां आतंकवाद के खौफ से ,
थर्राती थी धरती और आसमां,
वहां गूंजेगी नए दौर की शहनाई ।

दुनिया में कुछ भी नहीं मुश्किल,
मन में हो अगर पूरा विश्वास,
देश के लिए मिटने का हो भाव,
और स्वतंत्रता हो जान से प्यारी ।

आजाद भारत के वासी हैं हम,
आ उन शहीदों को करें सलाम,
जिन्होंने देश के लिए दिया बलिदान
आ आज इस दिवस पे करें संकल्प ये,
अखंड भारत का हो स्वप्न हमारा,
जहां धर्म और प्रेम में हो समरूपता ।

वन्दे मातरम्, जय हिन्द,जय भारत 🙏

श्रीमती मुक्ता सिंह
रंका राज
15/8/19


Comments