रंगीला त्योहार होली

"रंगीला त्योहार होली"

खुशियों का रंगीला त्योहार है होली,
रंग बिरंगी रंगीली त्योहार है ये होली,
आज फिर सजी है रंगों कि महफ़िल,
लाल, गुलाबी,नीले, पीले, हरे बड़े गहरे,
आओ एक दूजे को आज रंग लगाए,
एक दूजे की खुशियों को संग लाएं,
खुशियों का रंगीला त्योहार है ये होली ।

रंगों के फुहार से भीग रहा तन मन,
बच्चों के अठखेलियों से गूंज रहा आंगन,
पकवानों की मिठास खींच रहा मन,
होली की मदमस्त धुन पे थिरक रहा हर मन,
खुशियों का रंगीला त्योहार है ये होली,
रंग बिरंगी रंगीली त्योहार है ये होली ।

श्रीमती मुक्ता सिंह
रंका राज
10/3/2020

Comments