कुछ कोट्स

    *सुख है तो बस इतना*
सुख है तो बस इतना है कि तुम खुश हो
और हम साथ है इन तन्हाइयों में भी
एक दूजे में खोए हैं अपनी दुनिया बसाए

श्रीमती मुक्ता सिंह
रंका राज
21/5/2020



           *दूर का सफर है*
दूर का सफर है ये हमसफ़र जरा साथ देना
चारों ओर है बस तन्हाइयों का आलम
और बीच मझधार में फंसी हमारी नैया
उम्मीद ना छोड़ना, आगे बढ़ते ही है जाना
क्यूंकि पतवार बनी है हमारी किस्मत ।


श्रीमती मुक्ता सिंह
रंका राज
21/5/2020


         *सब सुरक्षित रहें *
         *अम्फान*तूफान
तूफान जब आता है तबाही कम कहां मचाता है
अमीर के महलों में लगे हैं सौ हिफाजते
मिट्टी की घरें तो सिर्फ गरीब के ही तोड़ जाता है
तूफान आता है संग तबाही लाता है बेहिसाब
खेत की फसलें तो सिर्फ गरीबी के ही तबाह होते है
अमीरों की फैक्ट्रियां कहां तबाह होती हैं
ईश्वर से अब यही है प्रार्थना सब सुरक्षित रहें अब
अमीर गरीब के तबाही का मंजर में ना हो फासला ।

श्रीमती मुक्ता सिंह
रंका राज
21/5/2020








Comments