चलो मेरे साथ
*चलो मेरे साथ*
चलो मेरे साथ कहते थे तुम बड़े गर्व से
आज राहें बदल गई तेरी मंजिलों के
जो याद थे आज जिंदगी बन गए
और जो जिंदगी थे यादों में भी ना रहे।
आंखे भी अब पथरा गई अब तेरी बाट जोहते
कल्पनाओं का समंदर भी अब सूखने लगा है
आस की मंजिलें भी अब बदलने लगी हैं
आ जाओ फिर से एक बार सब छोड़ कर
फिर से कहो एक बार मुझसे,चलो मेरे साथ।
एक बार फिर से समेट लो मुझे तुम
अपने हाथो में मेरे लरजते हाथों को थाम लो
मेरी कांपती हथेलियों को एक गर्माहट दे दो
फिर एक बार कहो चलो मेरे साथ ।
श्रीमती मुक्ता सिंह
रंका राज
15/5/2020
चलो मेरे साथ कहते थे तुम बड़े गर्व से
आज राहें बदल गई तेरी मंजिलों के
जो याद थे आज जिंदगी बन गए
और जो जिंदगी थे यादों में भी ना रहे।
आंखे भी अब पथरा गई अब तेरी बाट जोहते
कल्पनाओं का समंदर भी अब सूखने लगा है
आस की मंजिलें भी अब बदलने लगी हैं
आ जाओ फिर से एक बार सब छोड़ कर
फिर से कहो एक बार मुझसे,चलो मेरे साथ।
एक बार फिर से समेट लो मुझे तुम
अपने हाथो में मेरे लरजते हाथों को थाम लो
मेरी कांपती हथेलियों को एक गर्माहट दे दो
फिर एक बार कहो चलो मेरे साथ ।
श्रीमती मुक्ता सिंह
रंका राज
15/5/2020

Very nice👌👌👌
ReplyDeleteबहुत खूब परिभाषित किया है आपने🙏💐
ReplyDelete