हे अघोरेश्वर हे सर्वेश्वर

गुरु पूर्णिमा
🚩#गुरुपूर्णिमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🌹🚩
🙏गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु 🙏
🙏गुरुर देवो महेश्वरः 🙏
🙏गुरुर साक्षात परम ब्रह्म 🙏
🙏तस्मै श्री गुरुवे नमः 🙏
🙏ध्यान मूलं गुरुर मूर्ति 🙏
🙏पूजा मूलं गुरु पदम् मंत्र मूलं गुरुर वाक्यं 🙏
मोक्ष मूलं गुरुर कृपा🙏 ....🚩🚩
🙏 जय मां सर्वेश्वरी🙏जय मां गुरु🙏

हे अघोरेश्वर, हे सर्वेश्वर
हे परम गुरु परमेश्वर
आप ही हैं गुरु मात-पिता मेरे
आप ही हैं गुरु बंधु-सखा मेरे
जब-जब मेरी नैया हिचकोले लेती
तुम्ही गुरुदेव पार लगाते ।

हे अघोरेश्वर, हे सर्वेश्वर
हे परम गुरु परमेश्वर
जब जब जीवन मे घनघोप अंधेरा छाए
तब तब गुरु जी आप ही प्रकाश पुंज बिखेरे
हम अज्ञानी बालक तेरे
न जाने जप तप पूजा तेरे
बस गुरु जी तेरा नाम पुकारे
इतना ही है ज्ञान हमारे ।

हे अघोरेश्वर, हे सर्वेश्वर
हे परम गुरु परमेश्वर
बस इतनी सी है हमरी विनती
तेरे चरणों के धूलकण हम
बस चरणों मे पड़ी रहे हमरी भक्ति
इतनी करें कृपा हमपे कृपानिधान

हे अघोरेश्वर, हे सर्वेश्वर
हे परम गुरु परमेश्वर

🙏 जय मां सर्वेश्वरी🙏जय मां गुरु🙏

श्रीमती मुक्ता सिंह
रंका राज
5/7/2020






Comments