स्वतंत्रता दिवस

 

               #स्वतंत्रता दिवस#

स्वतंत्रता दिवस के इस सुअवसर पे आओ हमसब संकल्प करें

एक नये भारत का नव निर्माण करें

ना झुकेंगे, ना रुकेंगे, ना टूटेंगे,अविचल, अविरत रहेंगे

दुश्मनों को मार भगाए, सीमा प्रहरी का सम्मान करें

राम-राज्य आएगा, ये सपना हमसब मिलकर साकार करें

दुनिया मे वर्चस्व होगा हमारा,ये संकल्प महान करें

अत्याचार,अनाचार मिटा, नव युग में नव शस्त्रों का निर्माण करें

एकता,अखण्डता,विविधता में एकता,अक्षुण्य भारत का निर्माण करें

कश्मीर,एल ओ सी,कारगिल,गलवानघाटी के बलिदानों को याद करें

स्वरोजगार-स्वदेशी,खेती के उन्नत विकास पर अनुसंधान करें

स्वतंत्रता दिवस के इस सुअवसर पे आओ हमसब संकल्प करें।

🙏जय भारत🙏🇮🇳🙏जय हिंद🙏🇮🇳🙏



श्रीमती मुक्ता सिंह

रंका राज

15/8/2020



Comments

Post a Comment