मुस्कराहट

 मुस्कराहट

नमस्कार🙏जोहार🙏खम्मागण्णी सा🙏आज मैं एक आशिक के चेहरे की मुस्कराहट के राज़ को कलमबद्ध करने की कोशिश की हूं।और आशा करती हूं कि आपको पसंद आएगी। 




          #मुस्कराहट#


तेरे चेहरे पे मुस्कराहट के राज बड़े गहरे हैं

दिल मे उठा है तूफ़ां जिसका,उसका दिल पे राज बड़े गहरे हैं


फ़िज़ायों में जब भी गूंजता है उसका नाम भूले से 

तेरे चेहरे की मासूमियत उसके रंगों में ढल जाती है


लाख छुपा ले तू अपनी घबराहट को ठहाकों में

तेरे चेहरे का सुर्ख रंग उसके रंगों में ढल जाती है


बातों में बेचैनियां,दिल की धड़कन आवाजों में थर्राती है

नज़रें झुकाए सबसे वो एक पल कई सपनो में ढल जाती है


बड़े खुशनशीब है महबूब तेरे,जो तू उन्हें इतनी मुहब्बत करता है

और तेरा इश्क़ इंतजार में भी उनका प्यार ढूंढ लेता है।



श्रीमती मुक्ता सिंह

रंकाराज

5/10/20







Comments