भोलेनाथ हमारे।ओम नमः शिवाय
*भोलेनाथ हमारे*
हे पार्वती पति भोले भंडारी
तेरी लीला तू ही जाने
ओ भांग,मृग चर्म कमंडल धारी
मै बचपन से तेरी पुजारन
न जाने योग तप पूजा के नियम
बस जानू तो इतना जानू
हे शिव-शम्भू तू है मेरा नाथ दिगम्बरधारी
हे गौर वर्ण गौरा पति करुणावतारी
आज है शिवरात्रि महापर्व अनोखा
आज तूने दिया वरदान
पार्वती संग व्याह रचाये,दुनिया झूम रही सारी
तीनो लोक में व्याप्त शिव-पार्वती प्रेम अनोखा
बस इतनी अर्ज करे ये तेरी पुजारन
अखण्ड सौभाग्यवती का दो वरदान
हमारा भी दाम्पत्य हर कसौटी पे उतरे खरा
सुख देना सौभाग्य देना
और देना अखण्ड भक्ति तिहारी
हे भोलेनाथ, वासुकी, त्रिशूल, गंगधारी
हे शंकर ,शिवाय,भोलेनाथ हमारे।
ओम नमः शिवाय,ओम नमः शिवाय🙏।
श्रीमती मुक्ता सिंह
रंकाराज
11/3/21

Comments
Post a Comment